तस्करों के फोन से खुली पोल
पुलिस ने मंगलवार को दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया था। इस बीच कल्लू व निखिल के मोबाइल फोन की जांच कराई गई। एसपी सिटी ने जांच में पाया कि गंगापुर बीट के मुख्य आरक्षी मोहम्मद असलम, मुख्य आरक्षी पंकज पाठक और विवेक कुमार की इनसे मिलीभगत है। वह तीनों अपने पद का दुरुपयोग करने के साथ ही अपराधियों को शह दे रहे हैं।
एसपी सिटी की रिपोर्ट पर एसएसपी ने बुधवार रात तीनों को निलंबित किया गया है। एसपी सिटी की रिपोर्ट पर एसएसपी अनुराग आर्य ने तीनों को निलंबित किया है। पूरे प्रकरण की जांच एसएसपी ने एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा को सौंपी है।