फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: कार्यस्थल पर बढ़ते तनाव से 30 फीसदी बढ़े मनोरोगी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। काम का दबाव व्यक्ति के मानसिक स्वास्थ्य को बेहद प्रभावित करता है। कोरोना महामारी के बाद कार्यालयों में कर्मचारी घट रहे हैं। जो कार्यरत हैं उनपर काम का दबाव बढ़ता रहा है। यह स्थिति दुनिया भर के कार्यालयों में है। जिला अस्पताल में संचालित मनकक्ष में भी कार्यस्थल संबंधी तनाव की चपेट में आने वालों की कतार बढ़ रही है। आंकड़ों के अनुसार, बीते वर्ष के सापेक्ष इस वर्ष ओपीडी में 30 फीसदी मरीज ज्यादा रहे।
विज्ञापन

इस बार कार्यस्थल पर मानसिक तनाव थीम पर विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस मनाया जा रहा है। इसके तहत जागरूकता अभियान चलेगा। लेखन प्रतियोगिताएं होंगी। युवाओं को तनावमुक्त करने के लिए कॉलेज, कार्यालयों में शिविर लगेंगे।
मनोचिकित्सक डॉ. आशीष कुमार के मुताबिक कई लोग ज्यादातर समय काम करने में बिताते हैं। इसमें संतुलन बेहद जरूरी है। असंतुलन से कर्मचारियों की अनुपस्थिति बढ़ेगी। उत्पादकता कम होगी। कर्मचारी अगर मानसिक तनाव में है तो वह आगे चलकर जॉब बर्न सिंड्रोम की चपेट में आ सकता है। अचानक बेकाबू होकर किसी घटना को अंजाम दे सकता है या खुद काे नुकसान पहुंचा सकता है। इससे निपटने के लिए कार्यस्थल के तनाव को घर न लाएं। मानसिक शांति के लिए योग, ध्यान व व्यायाम करें। मित्रों के साथ समय बिताएं। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें