फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली में पांच पुलिसकर्मी निलंबित: मेरठ से बंदी के फरार होने के मामले में एसएसपी ने की कार्रवाई

Wed, 13 Sep 2023 09:54 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

मेरठ के मेडिकल कॉलेज से बरेली जिला जेल के बंदी फरार होने के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। बरेली के एसएसपी ने लापरवाही बरतने पर पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है।  
विज्ञापन
बरेली के एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में तारीख पर गए बरेली जिला जेल के बंदी के फरार होने पर एसएसपी बरेली ने पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। मेरठ के एसएसपी की जांच रिपोर्ट पर यह कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन


आंवला के फूटा दरवाजा निवासी काले पुत्र आबिद एनडीपीएस एक्ट के मामले में बरेली जिला जेल में बंद था। तबीयत खराब होने पर उसे मेरठ के लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए रेफर किया गया था। 

ये भी पढ़ें- बरेली के नौगवां में पथराव: आरती के दौरान आमने-सामने दो समुदाय के लोग, घटना में चार घायल; 15 लोगों पर रिपोर्ट
विज्ञापन


वहां से वह पुलिसकर्मियों को चकमा देकर सोमवार सुबह आठ बजे हथकड़ी खोलकर पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया। वहां की पुलिस रिपोर्ट दर्ज करके काले की तलाश में दबिश दे रही है। एक टीम बरेली भी भेजी गई है।

विज्ञापन

इन पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज 

मेरठ एसएसपी की रिपोर्ट पर बरेली पुलिस लाइन में तैनात हेड कांस्टेबल खेम सिंह, कांस्टेबल युसुफ, राहुल कुमार, आकाश व सुधांशु यादव को एसएसपी बरेली घुले सुशील चंद्रभान ने निलंबित कर दिया। 

नौ सितंबर को ये लोग बंदी को लेकर रवाना हुए थे। इसके बाद इन्होंने बंदी काले की अभिरक्षा में घोर लापरवाही बरती। इन सभी के खिलाफ विभागीय जांच के भी निर्देश दिए गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें