फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सपा विधायक अताउर्रहमान सहित पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, जानलेवा हमले का आरोप

Wed, 13 Sep 2023 06:58 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

पूर्व चेयरपर्सन के पति नसीम अहमद ने सपा विधायक अताउर्रहमान समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। उनका आरोप है कि निकाय चुनाव के दौरान सपा विधायक के कहने पर उन पर जानलेवा हमला किया गया था। 
विज्ञापन
सपा विधायक अताउर्रहमान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के बहेड़ी से सपा विधायक अताउर्रहमान, पूर्व चेयरमैन अंजुम रशीद समेत पांच के खिलाफ पूर्व चेयरपर्सन के पति नसीम अहमद ने जानलेवा हमला करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि तीन महीने निकाय चुनाव में वोट मांगने के दौरान विधायक के कहने पर उनके ऊपर जानलेवा हमला किया गया था।

विज्ञापन


नसीम अहमद ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि निकाय चुनाव के दौरान वह परिवार के साथ जनसंपर्क कर रहे थे। इसी दौरान सकलैन नगर निवासी शहजाद और शेखुपुरा निवासी तारिक लाड़ी जान से मारने की नीयत से घर में घुस आए। समर्थकों ने शहजाद को पकड़ लिया। लाड़ी भागने में कामयाब हो गया। 

तलाशी में शहजाद के पास तमंचा मिला। पूछताछ में उसने बताया कि सपा विधायक अताउर्रहमान, पूर्व चेयरमैन व निकाय प्रत्याशी अंजुम रशीद ने इमरान अकेला के जरिये उसे रुपये दिलाए थे। उसे नसीम अहमद का कत्ल करना था।

विज्ञापन

एडीजी के आदेश पर दर्ज हुई रिपोर्ट 

नसीम ने बताया कि बीते दिनों उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। इस दौरान समर्थको ने यह वीडियो भी दिखाया। एडीजी के आदेश पर देर रात पुलिस ने विधायक अताउर्रहमान, पूर्व चेयरमैन अंजुम रशीद, शहजाद, मो.तारिक लाड़ी और इमरान अकेला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन

सपा विधायक अताउर्रहमान ने बताया कि पांच महीने पुराने किसी वीडियो को दिखाकर प्रायोजित और राजनीतिक द्वेष के चलते मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस निष्पक्ष जांच करेगी तो सही दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें