बरेली में एक सिपाही ने किराये पर मकान लिया था। जब मकान मालिक को पता लगा कि सिपाही शराब पीता है तो उन्होंने मकान खाली करने के लिए कहा। इस पर सिपाही ने अभद्रता कर दी। मकान मालिक की शिकायत पर सिपाही को निलंबित कर दिया गया।
बरेली में किराये पर लिया मकान खाली न करने और शराब पीकर दबंगई दिखाना सिपाही को भारी पड़ गया। मकान मालिक की शिकायत पर एसएसपी ने सिपाही मुकेश कुमार त्यागी को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
शहर के जीजीआईसी के पास होलिका मंदिर के पीछे रहने वाली शैलेश शर्मा ने एसएसपी को बताया कि सिपाही मुकेश कुमार त्यागी की पत्नी व लड़की उनके पास मकान किराये पर लेने की बात करने आए थे।
तीन अगस्त को सिपाही के परिवार वाले सामान लेकर कमरे में आ गए। मकान मालिक का कहना है कि सिपाही के शराब पीने की बात उसकी पत्नी ने नहीं बताई। वह शराब पीकर देर रात घर आता था।
मकान मालिक को जब सिपाही के शराब पीने का पता चला तो उसने मकान खाली करने के लिए कहा। इस पर सिपाही ने अभद्रता की। उनकी शिकायत पर एसएसपी ने सिपाही को निलंबित कर विभागीय कार्रवाई के आदेश दिए हैं।