फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: शव लेकर एसएसपी दफ्तर पहुंचे, बुखारा रोड पर किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। कैंट थाना क्षेत्र में जानलेवा हमले के पांच महीने बाद युवक की मौत के मामले में दूसरा दिन भी हंगामा जारी रहा। परिजनों ने पहले बुखारा रोड पर जाम लगाने की कोशिश की और फिर शव लेकर एसएसपी दफ्तर पहुंच गए। यहां आश्वासन पर वह शव को अंतिम संस्कार के लिए ले गए। कैंट पुलिस ने अब हत्या की धारा बढ़ा दी है।
विज्ञापन

पांच महीने पहले बहाने से शादी समारोह में बुलाकर ले जाए गए हिंड़ौलिया भोलापुर गांव निवासी 35 वर्षीय वेदपाल को उसके करीबियों ने बेरहमी से पीटा था। घायल वेदपाल का तब से इलाज चल रहा था। शनिवार को वेदपाल की मौत हो गई। शनिवार को पोस्टमार्टम कराया गया।
रविवार सुबह परिवार के लोग अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर निकले तो उन्होंने पहले बुखारा रोड पर पर शव रखकर जाम लगाने की कोशिश की। लापरवाही और दोषियों पर कार्रवाई न होने का आरोप लगाकर हंगामा किया। हालांकि यहां कैंट पुलिस पहुंच गई और उन्हें समझाकर भेज दिया।
विज्ञापन

दोपहर के समय ये लोग शव लेकर एसएसपी कार्यालय पहुंच गए। परिजनों ने कैंट थाना पुलिस पर लापरवाही व आरोपियों की गिरफ्तारी न करने का आरोप लगाया। अवकाश की वजह से यहां कोई अधिकारी नहीं था। हालांकि सूचना मिलने पर कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। फिर कैंट इंस्पेक्टर से बात करके त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया गया। दोपहर बाद परिजनों ने वेदपाल के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

कैंट इंस्पेक्टर ने दी सफाई
आरोप लगने पर कैंट इंस्पेक्टर राजेश यादव ने अधिकारियों को सफाई दी कि एक जुलाई को वेदपाल शराब की दुकान के पास घायल अवस्था में मिले थे। नौ जुलाई को उनकी पत्नी मोरश्री ने नन्हे आदि के खिलाफ एक रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सामान्य धाराओं में दर्ज इस मामले में विवेचना दरोगा हरवीर सिंह कर रहे हैं। अब वेदपाल के पोस्टमार्टम में किडनी व फेफड़े की बीमारी और सेप्टिक से मौत की पुष्टि हुई है। इसके बाद संबंधित धारा केस में बढ़ा दी गई है। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें