आरोपियों को जेला जा चुका है जेल
पीड़ित किशोरी आरोपियों के चंगुल से बचकर किसी तरह मीरगंज अपने घर लौटी। उसने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई तो इन्हें जेल भेजा गया था। अब इस मामले में पीड़ित किशोरी ने थाने के दरोगा पर गंभीर आरोप लगाते हुए एसएसपी को शिकायत पत्र दिया है।
ये भी पढ़ें- संतान न होने पर विवाहिता से ज्यादती: जेठ ने की दुष्कर्म की कोशिश, शिकायत पर पति ने दिया तीन तलाक
किशोरी ने एसएसपी प्रभाकर चौधरी को पत्र देकर बताया कि थाने के दरोगा राहुल ने प्रधान के पक्ष में बयान देने और समझौता करने का दबाव बनाया था। उसे नोटों की गड्डी थमाने की कोशिश की और उसके भाइयों का सड़क पर एनकाउंटर करने की धमकी दी। एसएसपी ने शिकायत की जांच सीओ मीरगंज को देते हुए दरोगा को लाइनहाजिर किया है।