फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly: एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने चौकी इंचार्ज को किया निलंबित, रिश्वत लेने की शिकायत पर की कार्रवाई

Mon, 03 Apr 2023 10:27 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

वेबल बसंतपुर चौकी इंचार्ज अभय कुमार पांडे पर रिश्वत लेकर निर्दोष के खिलाफ ही चार्जशीट दाखिल करने का आरोप लगा था। जांच में आरोपी सही पाए जाने पर एसएसपी ने चौकी इंचार्ज को निलंबित कर दिया।  
विज्ञापन
एसएसपी प्रभाकर चौधरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के भुता में रिश्वत लेकर निर्दोष के खिलाफ चार्जशीट दाखिल करने की शिकायत पर एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने रविवार को वेबल बसंतपुर चौकी इंचार्ज अभय कुमार पांडे को निलंबित कर दिया। 

विज्ञापन


भुता थाना क्षेत्र के गांव मनकापुर में विकास व नरेश पाल के बीच चकरोड को लेकर विवाद हो गया था। विकास ने आरोप लगाया कि 25 जनवरी की रात में उनकी झोपड़ी में नरेश पाल ने आग लगा दी। उसमें खड़ी मोटरसाइकिल सहित अन्य सामान जल गया। विकास की तहरीर पर पुलिस ने नरेश पाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।

Umesh Pal Case: प्रयागराज ले जाने से पहले अतीक के भाई अशरफ पर बड़ी कार्रवाई, अफसरों ने बैरक में किया यह काम
विज्ञापन


इसकी विवेचना वेबल चौकी इंचार्ज अभय कुमार पांडे कर रहे थे। आरेाप है कि विवेचना में नरेश पाल के खिलाफ कोई साक्ष्य न होने के बाद भी चौकी इंचार्ज ने उसे धमकाया। दबाव में आकर पीड़ित ने रुपये भी दे दिए। इसके बाद भी चौकी इंचार्ज ने उसके खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी।

विज्ञापन

जांच में आरोपी सही पाए गए 

पीड़ित की शिकायत पर एसएसपी ने सीओ फरीदपुर गौरव सिंह को जांच सौंपी थी। जांच में आरोप सही मिलने पर एसएसपी ने चौकी इंचार्ज को निलंबित कर दिया। 

एक महीने पहले भी वायरल हुआ था वीडियो

वेबल बसंतपुर चौकी इंचार्ज का एक वीडियो एक महीने पहले भी वायरल हुआ था। इसमें वह रुपये लेते दिखाई दे रहा था। वीडियो पुलिस अधिकारियों को ट्वीट कर लोगों ने शराब की दुकान चलवाने के बदले रिश्वत लेने का आरोप लगाया था।

एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर जांच शुरू कराई गई थी। जांच में आरोपी सही मिलने पर चौकी इंचार्ज को निलंबित किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें