फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानों पर बेतहाशा भीड़ देखकर भड़के एसएसपी, गाड़ी रुकवाकर दी कार्रवाई की चेतावनी

विज्ञापन
भीड़ लगाने पर व्यापारियों को हड़काते एसएसपी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

खरीदारी के बहाने हटवाए गलियों पर लगे बैरियर, बाजार में घूमने भी पहुंचने लगे लोग

बरेली। लगातार हालात खराब होने के बावजूद श्यामगंज लॉकडाउन की पाबंदियों में बंधना तो दूर सामाजिक दूरी रखने की एहतियात बरतने को भी तैयार नहीं है। कमाई का चक्कर दिमाग पर इतना हावी है कि संक्रमण का खतरा होने के बावजूद दुकानों पर इकट्ठी भीड़ भा रही है। शनिवाह को हजियापुर हॉटस्पाट देखने निकले एसएसपी श्यामगंज में कई दुकानों पर भीड़ देखकर भड़क गए। गाड़ी रुकवाकर उन्होंने व्यापारियों की फटकार लगाते हु कार्रवाई की चेतावनी दी। कई व्यापारियों ने हाथ जोड़कर माफी मांगते हुए एक बार फिर नियमों का पालन और कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

शासन ने रोजमर्रा की जरूरतों के लिए थोक बाजार खुलने की अनुमति दी थी लेकिन बाजारों में व्यापारी व खरीदार लगातार लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। पुलिस की सख्ती का असर भी कुछ ही देर के लिए होता है। शनिवार को हॉटस्पाट का निरीक्षण करने जा रहे एसएसपी शैलेश पांडेय श्यामगंज बाजार में भीड़ देख भड़क गए। उन्हंने तुरंत गाड़ी रुकवा ली और यहां तैनात अधिकारियों को भी बुला लिया। उन्हीं के सामने कुछ लोग एक गली में बैरियर हटाकर बाहर आते नजर आए तो उनका गुस्सा और बढ़ गया।
एसएसपी ने व्यापारियों की जमकर फटकार लगाई। बोले- यह सब आप की ही सुरक्षा के लिए है। पुलिस धूप में यहां ड्यूटी पर तैनात है और नियमों का पालन करा रही है लेकिन आप लोग लगातार उल्लंघन कर रहे हैं। इसके बाद वहां मौजूद व्यापारियों ने उनसे हाथ जोड़कर माफी मांगी और नियमों का पालन सख्ती से करने का आश्वासन दिया। एसएसपी ने उन्हें रिपोर्ट दर्ज कर सख्त कार्रवाई करने की भी चेतावनी दी।

बाजार में घूमने वालों पर हुई कार्रवाई

श्यामगंज बाजार, कोहाड़ापीर, डेलापीर मंडी व अन्य बाजारों में घूमने वालों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की। बारादरी पुलिस ने दो, प्रेमनगर पुलिस ने कोहाड़ापी पर बिना मास्क लगाए घूम रहे 12, इज्जतनगर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ धारा 144 के उल्लंघन में कार्रवाई की। जिले में 131 लोगों पर कार्रवाई हुई। साथ ही 1832 वाहनों के चालान भी काटे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें