फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: चौराहे पर जाम छलकाने में दो सिपाही लाइन हाजिर... दो निलंबित, एसएसपी ने की कार्रवाई

Sat, 26 Apr 2025 08:22 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में ड्यूटी के बाद चौराहे पर शराब पीना दो सिपाहियों को भारी पड़ गया। एसएसपी ने दोनों को लाइन हाजिर कर दिया। वहीं एक अन्य मामले में दो सिपाहियों को निलंबित किया गया है। 
विज्ञापन
एसएसपी अनुराग आर्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में एसएसपी अनुराग आर्य ने अलग-अलग मामलों में दो सिपाहियों को निलंबित और दो को लाइन हाजिर कर दिया। किला थाने का सिपाही आशीष शर्मा ड्यूटी के समय चीता बाइक छोड़कर सेटेलाइट चौराहे पर दोस्तों के साथ मस्ती करने आ गया। इसी दौरान एसपी सिटी यहां पहुंच गए। पूछने पर सिपाही ने अपनी नियुक्ति दूसरे जिले में बताकर गुमराह करने की कोशिश की। 

विज्ञापन


उसका दूसरा साथी सिपाही प्रशांत वर्दी में था। एसपी सिटी के पूछने पर वह भाग गया। एसपी सिटी की रिपोर्ट पर एसएसपी ने दोनों को निलंबित कर दिया। इन दोनों के साथ इसी इलाके के सिपाही दिलीप कुमार और मंगत सिंह भी जाम छलकाते मिले। हालांकि ये अपनी ड्यूटी पूरी कर चुके थे। इन्हें लाइन हाजिर कर दिया गया। एसएसपी की कार्रवाई से पुलिसकर्मियों में खलबली मची है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें