फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसपी अनुराग आर्य: पूर्वांचल में ढहाया मुख्तार का किला, बरेली में चार्ज संभालते ही भूमाफिया का रसूख गिराया

Sat, 29 Jun 2024 02:15 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में नवागत एसएसपी अनुराग आर्य के चार्ज संभालते ही भूमाफिया पर ताबड़तोड़ कार्रवाई हुई है। इससे से अपराधियों को संरक्षण देने वालों में खलबली है। 
विज्ञापन
एसएसपी अनुराग आर्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्वांचल में माफिया मुख्तार अंसारी का साम्राज्य ढहाने वाले एसएसपी अनुराग आर्य के बरेली आते ही जमीन कब्जाने वाले माफिया पर ताबड़तोड़ कार्रवाई शुरू हो गई है। पीलीभीत बाइपास पर हुए बवाल के मामले में हुई कार्रवाई से अपराधियों के संरक्षणदाता सकपकाए हुए हैं। निष्क्रय थानेदारों के चेहरे पर भी तनाव है।

विज्ञापन


अनुराग आर्य मऊ व आजमगढ़ आदि जिलों में तैनात रहकर मुख्तार अंसारी व उसके गुर्गों पर बड़ी कार्रवाई कर चुके हैं। बरेली में वह कुछ समय एसपी इंटेलिजेंस के पद पर रह चुके हैं। वह बागपत के मूल निवासी हैं। बृहस्पतिवार को उनके प्रभार लेने के बाद ही फायरिंग कांड के आरोपी राजीव राना के आवास व होटल पर बुलडोजर चल गया। राजीव राना ने समर्पण भी कर दिया। रात में ही पुलिस ने उसके भाइयों व बेटों को गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढ़ें- बरेली बवाल: विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी में था आदित्य, ध्वस्त हुआ रसूख, रिसॉर्ट पर 6.30 घंटे चले बुलडोजर
विज्ञापन


शुक्रवार को फायरिंग कांड के दूसरे आरोपी आदित्य उपाध्याय के सांवरिया रिसॉर्ट को ध्वस्त कर दिया गया। राजीव राना पर कार्रवाई के बाद एसएसपी ने स्पष्ट तौर पर कहा था कि जमीन प्रकरण में अगर किसी भूमाफिया का हाथ है तो जांच के बाद उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही पुलिसकर्मियों को भी हिदायत दी थी। एसएसपी के तेवर देखकर ईमानदार पुलिसवाले खुश हैं तो भ्रष्ट और नाकारा स्टाफ दिक्कत में है। 

विज्ञापन

जिला मुख्यालय आईं ज्यादा शिकायतें तो नपेंगे थानेदार
शुक्रवार को एसएसपी ने जनसुनवाई शुरू की तो शिकायतों का अंबार लग गया। इस पर उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए कि अपने थानों में बैठकर लोगों की शिकायतों को सुनें और उनका निस्तारण कराएं। जनसुनवाई के दौरान उन्होंने कई इंस्पेक्टरों को फोन करके फटकार भी लगाई। कहा कि अपने कामकाज का तरीका बदल लें। उनके सामने शिकायत आई और जांच में आरोप पुष्ट हुए तो कार्रवाई तय समझें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें