बरेली में एसएसपी अनुराग आर्य ने सुस्त और लापरवाह थानेदारों पर कार्रवाई करनी शुरू कर दी है। काम में लापरवाही और जन शिकायतों को रद्दी की टोकरी में डालने वाले दो थाना प्रभारियों को लाइन हाजिर कर दिया है। तीन थानों में नए थानेदारों की तैनाती कर दी गई है।
आंवला थाना प्रभारी वीरेश कुमार को जनसमस्याओं में शिथिलता बरतने, जमीन संबंधी विवादों में चौकी प्रभारी व अधीनस्थों पर प्रभावी नियंत्रण न रख पाने की वजह से पुलिस लाइन में भेजा गया है। बताते हैं कि स्थानीय जनप्रतिनिधियों के फोन को भी वह दरकिनार करके मनमानी से काम कर रहे थे।
एसएसपी दफ्तर में पहुंच रही थीं शिकायतें
वहीं हाफिजगंज थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह को जनसुनवाई डेस्क व जन सुनवाई कर रहे अधिकारियों की ओर से निर्गत आदेश का पालन न करने पर लाइन हाजिर किया गया। एसएसपी कार्यालय में हाफिजगंज थाना क्षेत्र से सबसे ज्यादा जन शिकायतें पहुंच रही थीं।