फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: एसएसपी अंकिता शर्मा ने दो दरोगाओं को किया निलंबित, इस मामले में की कार्रवाई

Tue, 04 Aug 2026 03:26 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं जिले में हत्यारोपी का नाम बदलकर तमंचे के साथ गिरफ्तारी दिखाने के मामले में दो और दरोगाओं पर गाज गिरी है। एसएसपी अंकिता शर्मा ने दोनों दरोगाओं को निलंबित कर दिया है। 
विज्ञापन
एसएसपी अंकिता शर्मा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद के चर्चित विपिन हत्याकांड के मुख्य आरोपी सोनू को नाम बदलकर तमंचा रखने के आरोप में गिरफ्तार दिखाने के मामले में दो और पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई हुई है। बदायूं जिले में तैनात दो दरोगाओं को निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई एसपी देहात की रिपोर्ट के आधार पर की गई है। आरोपी सोनू से 15 लाख रुपये की डील होने की बात सामने आई थी। 

विज्ञापन


मूसाझाग थाने के दरोगा राजकुमार सिंह और फैजगंज बेहटा थाने के एसएसआई नरेंद्र कुमार पर गाज गिरी है। इस प्रकरण में बिनावर, मूसाझाग और फैजगंज बेहटा थाने के तीन दरोगाओं की मिलीभगत की चर्चा है। कई अन्य पुलिस कर्मियों की भूमिका भी संदिग्ध है। 

यह था मामला 
गाजियाबाद के लोनी क्षेत्र में 12 जुलाई को कार के हॉर्न बजाने को लेकर हुए विवाद में सोनू ने विपिन की हत्या कर दी थी। हत्या के बाद आरोपी सोनू फरार हो गया था। गाजियाबाद पुलिस ने उस पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। सोनू गाजियाबाद पुलिस से बचने के लिए बदायूं पहुंचा था। यहां उसने कई थानों में गिरफ्तारी देने का प्रयास किया और मोटी रकम का ऑफर भी दिया था।
विज्ञापन


जांच का दायरा बढ़ा
बिनावर थाने के एसएसआई बलवीर सिंह ने 23 जुलाई को सोनू को तमंचे के साथ गिरफ्तार दिखाया था। उसे दिल्ली निवासी सोहनपाल उर्फ सूजल बताकर कोर्ट में पेश किया गया और जेल भेज दिया गया। लोनी पुलिस की जांच में यह खुलासा हुआ। डीआईजी अजय साहनी ने प्रकरण की जांच बरेली के एसपी सिटी मानुष पारिक को सौंपी है।

Trending Videos
विज्ञापन

बदायूं के एसपी सिटी अभिषेक कुमार सिंह की प्रारंभिक रिपोर्ट पर 31 जुलाई को एसएसपी अंकिता शर्मा ने एसएसआई बलवीर सिंह को निलंबित किया था। एसपी देहात ने विस्तृत जांच शुरू की, जिसमें दरोगाओं की मिलीभगत सामने आई है। इसके बाद दो और दरोगाओं को निलंबित कर दिया गया। 

अमर उजाला ने किया था खुलासा
इस मामले में अभी कई और पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की आशंका है। 23 जुलाई को बिनावर थाना पुलिस द्वारा आरोपी सोनू को नाम बदलकर जेल भेजने की खबर सबसे पहले अमर उजाला में प्रकाशित हुई थी। 26 जुलाई को "लोनी के विपिन हत्याकांड का मुख्य आरोपी तमंचे के साथ गिरफ्तार" शीर्षक से खबर छपी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें