बरेली के इज्जतनगर थाने में दरोगा के हाथों में पांच सौ रुपये के करारे नोट गिनने के मामले में इंस्पेक्टर की जांच रिपोर्ट कप्तान को नागवार गुजरी है। उन्होंने नाराजगी जताते हुए सीओ नवाबगंज हर्ष मोदी को मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। अब दोबारा जांच कर रिपोर्ट एसएसपी को दी जाएगी।
शुक्रवार दोपहर इज्जतनगर थाने में पांच सौ रुपये की गड्डी के करारे नोट गिनते दरोगा का वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो में सादा कपड़ों में खड़े दरोगा नोट गिन रहे हैं और उनके पास सफेद कुर्ता-पायजामा पहने एक व्यक्ति खड़ा है। नोट भी थाना प्रभारी कक्ष के पास कंप्यूटर कक्ष में गिने जा रहे थे।
इंस्पेक्टर जयशंकर सिंह ने एक दिन में जांच पूरी कर रिपोर्ट एसएसपी को भेज दी थी। अब एसएसपी घुले सुशील रामचंद्र ने मामले की जांच सीओ नवाबगंज हर्ष मोदी को सौंपी है।