बरेली। श्रीराम मूर्ति स्मारक इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में पल्मोनरी मेडिसिन विभाग और इंडियन सोसाइटी ऑफ क्रिटिकल केयर मेडिसिन के सहयोग से दो दिनी प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस ‘20वें कंप्रेहेन्सिव क्रिटिकल केयर कोर्स’ कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य भावी डॉक्टरों एवं पीजी छात्रों को हृदय, लीवर, अग्नाशय, फेफड़ों, कैंसर, स्नायुतंत्र एवं संक्रमण से संबंधित बीमारियों और उनकी जांच एवं उपचार के संबंध में जानकारी प्रदान करना है।
इस अवसर पर संस्थान के चेयरमैन देव मूर्ति ने भी बताया कि हृदय, फेफड़ों की बीमारी, लीवर, अग्नाशय, कैंसर आदि बीमारियों के उपचार हेतु इस तरह के ट्रेनिंग प्रोग्राम से भावी चिकित्सकों को नई तकनीकी का ज्ञान होता है। कार्यशाला में चिकित्सकों और संस्थान के छात्रों को ‘हैंड्स ऑन ट्रेनिंग’ के अंतर्गत मशीनों से बीमारी और उनकी जांच की सही तकनीकी ज्ञान से अवगत कराया गया।
इस मौके पर प्रशासनिक निदेशक आदित्य मूर्ति, संस्थान के प्राचार्य, प्रो. डॉ. वीपी श्रोत्रिया, पल्मोनरी मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. ललित और वरिष्ठ गहन चिकित्सक एवं आईएससीसीएम के कुलपति डॉ. राजेश चावला मौजूद रहे।