फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेलीः एसआरएमएस को मिली किडनी ट्रांसप्लांट की अनुमति

विज्ञापन
एसआरएमएस में किडनी ट्रांसप्लांट की जानकारी देते चिकित्सक।
विज्ञापन
बरेली। किडनी के मरीजों को अब लखनऊ, दिल्ली दौड़ने की जरूरत नहीं होगी। डीजी मेडिकल एजूकेशन एंड ट्रेनिंग ने एसआरएमएस को किडनी ट्रांसप्लांट की अनुमति प्रदान कर दी है।
विज्ञापन

एसआरएमएस मेडिकल कॉलेज के नेफ्रोलॉजिस्ट डॉ. संजय कु मार ने बताया कि जिन मरीजों की डायलिसिस हो रही है या किडनी की समस्या पांचवीं स्टेज पर है, उनकी किडनी ट्रांसप्लांट की जाती है। अब तक इसके लिए मरीजों को दिल्ली या लखनऊ जाना पड़ता था, लेकिन अब उन्हें एसआरएमएस में ही यह सुविधा मिल सकेगी। नेफ्रोलॉजिस्ट डॉ. विद्यानंद के मुताबिक मरीजाें को सस्ता इलाज मुहैया कराया जाएगा। यूरोलॉजिस्ट, किडनी ट्रांसप्लांट सर्जन डॉ. महेश त्रिपाठी ने बताया कि ट्रांसप्लांट के बाद मरीज को 15 साल तक डायलिसिस से छुटकारा मिल जाता है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें