बरेली में पिछले चार दिनों से चल रहे श्री श्री के लाइव वेबकास्ट एडवांस कोर्स का खंडेलवाल कॉलेज में समापन हो गया। पूरे भारत में दौ सौ शहरों में एक साथ तकरीबन 24 हजार लोगों ने इस कोर्स में 72 घंटे मौन रहकर हिस्सा लिया।
कोर्स के आखिरी दिन श्री श्री जी ने तकरीबन 12.15 बजे बेंगलुरू आश्रम से लाइव कोर्स में लोगों को वेबकास्ट के जरिए ध्यान करवाया और सभी का एक साथ मौन खुलवाया। इस दौरान अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि मौन में जाना ठीक उसी प्रकार है जैसे आजकल लोग बैंक में गए पुराने नोट दिए और नए नोट ले लिए। ठीक उसी प्रकार मौन में जाने से विचारों की शुद्धि होती है और मन खाली हो जाता है।
इंटरनेशनल टीचर प्रदीप पाठक ने बताया गुरु जीवन में कई हो सकते हैं, लेकिन सदगुरु जीवन में एक ही बार आता है। सीनियर टीचर नीता मूना और अंजुल अग्रवाल ने बताया एडवांस कोर्स से व्यक्ति अपने आप को तमाम चीजों में पारंगत कर सकता है और तमाम प्रकार की समस्याओं से निजात भी पा सकता है।
आर्ट ऑफ लिविंग की विशेष कुमार ने बताया बरेली में तीनों दिन योगा प्राणायाम ध्यान योगा टीचर सुगंध अग्रवाल द्वारा लिया गया। उसके बाद इंटरनेशनल टीचर प्रदीप कुमार पाठक ने मेडिटेशन कराया।