आंवला। कस्बे के मोहल्ला राज नगर में बुधवार को दो उचक्के बर्तन बेचने के बहाने एक महिला के घर में घुस गए। उससे 25 हजार रुपये छीनकर फरार हो गए। घटना की आंवला थाने में तहरीर दी गई है। पुलिस जांच में जुटी है ।
मोहल्ला राज नगर की रहने वाली शशि वाला ने बताया कि दिन में लगभग दो बजे के करीब दो बाइकों पर चार लोग उनके यहां पर आए। बर्तन बेचने वाले बताकर घर के अंदर आ गए। वे महिला को अपनी बातों में फंसा लिया। उनके पर्स में रखे रुपयों को भांप लिया। इसी दौरान महिला ने बर्तन लेने से इन्कार कर दिया तो एक बाइक सवार उनका हाथ पकड़कर घर के बाहर ले गया और हाथ से पर्स छीन कर दोनों बाइक सवार फरार हो गए।
महिला ने तहरीर देते हुए बताया कि उसके पर्स में 25 हजार रुपए थे। शशि वाला के पति नरेश पाल बेटी को टीका लगवाने गए थे। घर पर कोई पुरुष नहीं था। शायद यह जानकारी उचक्कों को थी, इसलिए वह सीधे उनके ही घर पहुंचे। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन करने लगी। वहीं, नरेश पाल की ओर से थाने में अज्ञात बाइक सवारों के खिलाफ 25 हजार छीनने की तहरीर दी गई है। संवाद
-
यह घटना छीनने की नहीं है बल्कि ठगी की है। जांच के उपरांत उचित कार्रवाई की जाएगी।
-कुंवर बहादुर, कोतवाल आंवला