फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: सेना में खिलाड़ियों की भर्ती रैली से पहले होंगे स्पोर्ट्स ट्रायल, 26-27 नवंबर को होगा आयोजन

Wed, 12 Nov 2025 05:06 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में जाट रेजीमेंट में खेल कोटा के तहत आठ से 16 दिसंबर तक अग्निवीर भर्ती रैली होनी है। इससे पहले 26 व 27 नवंबर को खिलाड़ियों का स्पोर्ट्स ट्रायल आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
Army Agniveer Bharti - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में जाट रेजीमेंट सेंटर कोटा के तहत सेवा में खिलाड़ियों की भर्ती रैली से पहले 26 व 27 नवंबर को खिलाड़ियों का स्पोर्ट्स ट्रायल आयोजित किया जाएगा। सेना में अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन आठ से 16 दिसंबर तक किया जाना है। इससे पहले बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, कुश्ती, हैंडबॉल तथा कबड्डी का ट्रायल किया जाएगा।

विज्ञापन


सेना की ओर से मंगलवार को जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि ट्रायल में हिस्सा लेने के लिए इच्छुक खिलाड़ियों को अपने जरूरी दस्तावेज खेल प्रमाणपत्र, शैक्षिक प्रमाणपत्र, जातिप्रमाण के साथ 26 नवंबर को सुबह पांच बजे बरेली स्थित जाट गेट पहुंचना होगा। पिछले दो साल के निर्गत खेल प्रमाण पत्र ही मान्य होंगे। 

ट्रॉयल में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों की जन्मतिथि एक अक्तूबर 2004 से एक अप्रैल 2008 के बीच होना चाहिए। स्पोर्ट्स ट्रॉयल में सफल अभ्यर्थी ही यूनिट हेडक्वार्टस कोटा के तहत आठ से 16 दिसंबर तक जाट रेजीमेंट बरेली में आयोजित होने वाली अग्निवीर भर्ती रैली में शामिल हो सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें