फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पॉलिकैब को छह विकेट से शिकस्त देकर स्पोर्ट्स स्टेडियम ने जीती ट्रॉफी

विज्ञापन
विज्ञापन
सांसद खेल महोत्सव क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में सोनू अधिकारी बने मैन ऑफ द मैच
विज्ञापन

बरेली। सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में निशांत पटेल स्पोर्ट्स हब में आयोजित सांसद खेल महोत्सव क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला बृहस्पतिवार को खेला गया। फाइनल में स्पोर्ट्स स्टेडियम की टीम ने पॉलिकैब को छह विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया।

फाइनल मुकाबले में सांसद प्रतिनिधि दुष्यंत गंगवार ने टॉस कराया। टॉस जीतकर स्पोर्ट्स स्टेडियम ने पॉलिकैब को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट खोकर 173 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया।
विज्ञापन

गीतांश दत्त ने सर्वाधिक 77 रनों की पारी खेली। स्पोर्ट्स स्टेडियम के लिए अभिषेक द्विवेदी ने दो विकेट झटके। धीरेंद्र और सोनू अधिकारी ने एक-एक विकेट लिया।

लक्ष्य का पीछा करते हुए स्पोर्ट्स स्टेडियम ने 19 ओवर में चार विकेट खोकर आसानी से 174 रन बनाकर जीत हासिल कर ली। जीत में शिवकुमार राठी की 53 रनों की अर्धशतकीय पारी निर्णायक रही। अभिषेक प्रताप ने 32 और राहुल कपूर ने 31 रनों का उपयोगी योगदान दिया।
विज्ञापन

सोनू अधिकारी को मैन ऑफ द मैच, दिलप्रीत सिंह को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, अभिषेक द्विवेदी को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज और गीतांश दत्त को टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी (प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट) घोषित किया गया। समापन समारोह में सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, मंत्री अरुण कुमार, क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी चंचल मिश्रा, कार्यक्रम आयोजक राकेश कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें