फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का निर्माण अंतिम दौर में... खिलाड़ियों को जल्द मिलेगी सौगात

Thu, 10 Apr 2025 02:01 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

स्पोर्ट्स कांप्लेक्स 15 करोड़ रुपये की लागत से बनकर तैयार है। इसका लोकार्पण होते ही योग और जुंबा क्लासेज के लिए एक अच्छा स्थान मिल जाएगा।
विज्ञापन
स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के रामगंगानगर के सेक्टर आठ में कन्वेंशन सेंटर और स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का निर्माण अंतिम दौर में है। कन्वेंशन सेंटर में सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यक्रमों के साथ निजी समारोह होंगे, जबकि स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में हुनर निखारकर खिलाड़ी देश-दुनिया में नाम रोशन कर सकेंगे।

विज्ञापन


दोनों ही जगह अब फिनिशिंग के कुछ काम ही बचे हैं। रामायण वाटिका में स्थापित की जा रही भगवान राम की 51 फुट ऊंची प्रतिमा का लोकार्पण करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आ सकते हैं, इसी दौरान यह दोनों परियोजनाएं भी आम जनता को समर्पित की जा सकती हैं। इनके निर्माण की प्रतिदिन समीक्षा हो रही है। बीडीए के सचिव योगेंद्र कुमार ने बताया कि निर्माण अंतिम दौर में है। फिनिशिंग का काम बाकी है। जल्द से जल्द काम पूरा कराने का प्रयास है। 

जुंबा क्लासेज की सुविधा, क्रिकेट के अभ्यास के लिए पिच
स्पोर्ट्स कांप्लेक्स 15 करोड़ रुपये की लागत से बनकर तैयार है। इसका लोकार्पण होते ही योग और जुंबा क्लासेज के लिए एक अच्छा स्थान मिल जाएगा। जिम ज्वाइन करने के साथ ही यहां बॉक्सिंग भी सीख सकेंगे। क्रिकेटर को नियमित अभ्यास के लिए पिच मिल जाएगी। कांप्लेक्स में वॉस्केटबॉल, वॉलीबॉल, लान टेनिस, टेबल टेनिस भी खेल सकेंगे। वातानुकूलित कैंटीन और खिलाड़ियों व कोच के लिए ठहरने की सुविधा दी गई है। भविष्य में इंडोर शूटिंग रेंज के निर्माण की भी तैयारी है। 
विज्ञापन


कन्वेंशन सेंटर के साथ बरातघर भी 
22 करोड़ रुपये की लागत से कन्वेंशन सेंटर बनाया गया है। सेंट्रल एसी वाली इमारत में ठहरने के लिए 14 कमरे भी बनाए गए हैं। कन्वेंशन सेंटर में 584 लोगों को बैठाने की क्षमता का ऑडिटोरियम है। दो बरातघर भी बनाए गए हैं। इनमें से एक की क्षमता 600 व दूसरे की 200 लोगों की है। हेल्थ क्लब और स्विमिंग पूल के साथ ही यहां अन्य व्यवस्थाएं भी दी गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें