फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां तुझे प्रणाम: खिलाड़ियों ने जोश से लहराया जीत का परचम, बरेली के स्टेडियम में हुईं खेल प्रतियोगिताएं

Tue, 15 Aug 2023 07:20 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

अमर उजाला के अभिनव अभियान मां तुझे प्रणाम के तहत बरेली स्पोटर्स स्टेडियम में विभिन्न खेल प्रतियोगिता आयोजित की गईं। खिलाड़ियों ने जोश और धैर्य का परिचय देकर जीत का परचम लहराया। 
विज्ञापन
अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करती खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में मातृभूमि और शहीदों को समर्पित अमर उजाला के अभिनव अभियान 'मां तुझे प्रणाम' की झलक सोमवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में भी दिखी। खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने जोश और धैर्य का संतुलन दिखाया। 

विज्ञापन


क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी जितेंद्र यादव, जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष आशीष गुप्ता, कोऑर्डिनेटर सीए अंकित अग्रवाल, कोषाध्यक्ष डॉ. सतेंद्र कुमार, संरक्षक धर्मेंद्र गुप्ता ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। बालिका वर्ग में वेटलिफ्टिंग, अंडर-16 बालक व बालिका वर्ग में बैडमिंटन, जिम्नास्टिक, बास्केटवाल, एथलेटिक्स में भाला फेंक और दौड़ प्रतियोगिताएं हुईं। पुरुष, महिला, बालक और बालिका समेत चार वर्गों में प्रतियोगिताएं कराई गईं। हर दौर में मुकाबले बेहद रोमांचक रहे।

इस तरह रहे परिणाम

महिला वर्ग
3,000 मीटर रेस में निशु भारद्वाज प्रथम, जाह्नवी द्वितीय व शगुन तृतीय रहीं। 200 मीटर रेस में जाह्नवी गुप्ता प्रथम, निशु द्वितीय व शगुन तृतीय रहीं। वेट लिफ्टिंग में 49 किग्रा भार वर्ग में अमृता राठौर प्रथम, राधा कश्यप द्वितीय और अंशिका तृतीय रहीं। 55 किग्रा भार वर्ग में महक प्रथम, निशा द्वितीय व सानिया सिंह तृतीय रहीं। 59 किग्रा भारवर्ग में शैफाली प्रथम, मुस्कान द्वितीय और लवी तृतीय रहीं। 64 किग्रा भार वर्ग में खुशी प्रथम, आलिमा द्वितीय और किरन तृतीय रहीं।
विज्ञापन




बालिका वर्ग
100 मीटर रेस में जाह्नवी प्रथम, शगुन दूसरे और रंजना तीसरे स्थान पर रहीं। शॉटपुट में निशु भारद्वाज प्रथम, जान्हवी गुप्ता द्वितीय और शैफाली भारद्वाज तृतीय रहीं। जिम्नास्टिक में फ्लोर एक्सरसाइज में दिव्यांशी शर्मा को पहला स्थान मिला। शगुन सिंह दूसरे व चांदनी तीसरे स्थान पर रहीं। अनइवेन बार्स में आराध्या जायसवाल प्रथम, आशी सक्सेना द्वितीय व तान्या तृतीय रहीं।

अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला
पुरुष वर्ग
5,000 मीटर रेस में रितिक कुमार प्रथम, रामजीत गुर्जर द्वितीय और अर्शद खान तृतीय रहे। 800 मीटर रेस में अर्शद खान प्रथम, अमित गुर्जर दूसरे और देवेश गुर्जर तीसरे स्थान पर रहे। 400 मीटर रेस में रितिक कुमार प्रथम, कुलदीप गुर्जर द्वितीय और रिजवान अली तृतीय रहे। 200 मीटर रेस में अर्शद खान पहले स्थान पर रहे। देवेश गुर्जर द्वितीय और कुलदीप गुर्जर ने तीसरा स्थान हासिल किया।

बालक वर्ग
200 मीटर रेस में लवी गुप्ता ने बाजी मारी। करन कश्यप को दूसरा और वैभव कुमार को तीसरा स्थान मिला। 100 मीटर रेस में रितिक कुमार प्रथम, अर्शद खान द्वितीय और शिवम ठाकुर तृतीय रहे। जिम्नास्टिक में फ्लोर एक्सरसाइज में शौर्य सिंह प्रथम, वागीश द्वितीय और सौम्य तृतीय रहे। हॉरिजेंटल बार में अनुराग सिंह पहले, ओजस सक्सेना दूसरे और अमन सागर तीसरे स्थान पर रहे। पामेल हॉर्स में राघव वैश्य प्रथम, शेखर सागर दूसरे और अभय तीसरे स्थान पर रहे।
 
विज्ञापन

आज भी खेले जाएंगे बैडमिंटन के मुकाबले
बालक वर्ग अंडर 16 बैडमिंटन प्रतियोगिता में युवराज जोशी ने पारस गंगवार को 30-22 से मात दी। प्रणव ने स्वरित गंगवार को 30-25 से हराया। राम ने आदित्य को 30-19 से तो रक्षित ने समर्थ को 30-17 से हराया। अमन ने माधव गुलाटी को 30 -12 से, मनजीत ने अनंत को 30-17 से, अंश वर्मा ने साध्या आहूजा को 30-25 से, शौर्य दुबे ने अभिनव शर्मा को 30-27 से मात दी। सभी खिलाड़ियों ने क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। क्वार्टरफाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले मंगलवार को खेले जाएंगे।

बालिका वर्ग अंडर 16 बैडमिंटन प्रतियोगिता में अदिति अग्रवाल ने प्रतिष्ठा गुप्ता को 15-10, 15-12 से मात देकर फाइनल में जगह बनाई। श्रेया ने कानू जोशी को 15-12, 15-8 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। श्रेया और अदिति अग्रवाल के बीच फाइनल मुकाबला मंगलवार को खेला जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें