फुटबाल प्रतियोगिता की विजेता टीम।
- फोटो : अमर उजाला, बरेली
बरेली। संविधान दिवस के उपलक्ष्य में स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय फुटबाल चैंपियनशिप स्टेडियम ब्लू के नाम रही। इस टीम के यशराज थापा और आदित्य ने फाइनल में बेहतर प्रदर्शन किया।
चैंपियनशिप में आठ टीमों ने प्रतिभाग किया था। चार टीमों के बीच शुक्रवार को सेमीफाइनल मैच खेले गए थे। पहला सेमीफाइनल स्टेडियम इलेवन और एसआर फ्लाइंग क्लब के बीच हुआ जिसमें स्टेडियम इलेवन ने 1-0 से जीतकर फाइनल में प्रवेश किया। स्टेडियम ब्लू और यूथ क्लब के बीच हुए दूसरे मुकाबले में स्टेडियम ब्लू ने 3-1 से जीतकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल स्टेडियम ब्लू और स्टेडियम इलेवन के बीच खेला गया जिसमें स्टेडियम ब्लू ने 2-0 से स्टेडियम इलेवन को हराकर चैंपियनशिप जीत ली। विजेता टीम के खिलाड़ियों को फुटबाल संघ के अध्यक्ष अमरजीत सिंह बख्शी, विशिष्ठ अतिथि मून रॉबिन्सन ने पुरस्कार दिए। समापन कार्यक्रम का संचालन उप क्रीड़ा अधिकारी शमीम अहमद ने किया।