फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश स्तरीय जूडो प्रतियोगिता- बरेली मायूस, सहारनपुर-मेरठ ने जीते मेडल

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। खेल निदेशालय और उत्तर प्रदेश जूडो एसोसिएशन के सहयोग से डोरी लाल अग्रवाल स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुक्रवार से पंडित दीन दयाल उपाध्याय राज्य स्तरीय सीनियर जूडो बालक-बालिका वर्ग की प्रतियोगिता शुरू हो गई। इसमें मेजबान बरेली की झोली खाली रही तो मेरठ और सहारनपुर के खिलाड़ियों का जलवा रहा। पहले दिन बालिका वर्ग के ही मुकाबले हो सके। शनिवार से बालक वर्ग के मुकाबले खेले जाएंगे।
विज्ञापन

इससे पहले तीन दिवसीय प्रतियोगिता का उद्घाटन नगर विधायक डॉ. अरुण कुमार, बहेड़ी के विधायक छत्रपाल सिंह, आरएसओ विजय कुमार, जूडो एसोसिएशन के सचिव मुनव्वर अंजार ने किया। प्रतियोगिता में 14 मंडल के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। 78 किलोभार वर्ग में मेरठ की आकांक्षा ने स्वर्ण, मुरादाबाद की पुष्पांजलि ने रजत और सहारनपुर की निशु ने कांस्य पदक अपने नाम किया। बरेली की सुहाना ने 48 किलोभार में हिस्सा लिया, लेकिन वह क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हो गईं। इस वर्ग में सहारनपुर की अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी प्रीति ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया। मुरादाबाद की सपना कश्यप ने रजत और मेरठ की शिखा व कानपुर की स्वप्निल ने कांस्य पदक जीता। शनिवार को बालक वर्ग के मुकाबले खेले जाएंगे। इस दौरान जिला जूडो संघ के अध्यक्ष साहिद खां, सचिव शादाब आलम, मून रॉबिन्सन, सुनील कुमार, सोनू श्रोतिया आदि उपस्थित रहे।

बरेली की सुहाना मैच के दौरान हुई बेहोश
पहले दिन मुकाबले विलंब से शुरू हो सके। 2:30 बजे उद्घाटन होना था, लेकिन मुकाबले साढ़े तीन बजे के बाद शुरू हो सके। पहले दिन बरेली की एकमात्र खिलाड़ी सुहाना ने हिस्सा लिया। शुुरुआत अच्छी रही, लेकिन क्वार्टर फाइनल में वह अचानक बेहोश हो गईं। इसके चलते उनको प्रतियोगिता से उनको बाहर होना पड़ा। सहारनपुर की खिलाड़ी को सेमीफाइनल में मौका मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें