फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राइजिंग स्टार योजना में अब पूरे मंडल के छात्र होंगे शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। हुनरमंद छात्रों को चिह्नित कर उनको कामयाबी का नया प्लेटफॉर्म देने के लिए शुरू की गई राइजिंग स्टार योजना में अभी तक सिर्फ जिले के 30 कॉलेजों को ही शामिल किया गया था लेकिन अब मंडल भर के 1220 कॉलेज इसका हिस्सा होंगे। छात्र 30 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद मंडल स्तर पर प्रतियोगिताएं कराकर हुनरमंद छात्रों को चिह्नित किया जाएगा।
विज्ञापन

राइजिंग स्टार योजना के तहत विज्ञान, वाणिज्य के साथ अभिनय, गीत संगीत जैसे कई क्षेत्रों को इसमें शामिल किया गया है। मंडल स्तर पर शुरू की गई योजना का मकसद हुनरमंद छात्रों की पहचान करना और आगे बढ़ने के लिए उनको अवसर उपलब्ध कराना है। संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि कई बार छात्र पढ़ाई में उतने बेहतर नहीं होते जितना कि अन्य क्षेत्रों में। वह अच्छे खिलाड़ी बन सकते हैं, गीत संगीत की दुनिया में नाम कमा सकते हैं, लेकिन उनको अवसर नहीं मिल पाते। पहले जिले के 30 कॉलेज इसमें चुने गए थे जिनको 10 नवंबर तक आवेदन का मौका दिया गया। बड़ी संख्या में छात्रों ने आवेदन किया। अब पूरे मंडल के कॉलेजों को इसमें शामिल किया गया है। यहां के छात्र 30 नवंबर तक जेडीई की वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद प्रतियोगिताएं शुरू की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें