फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शूटिंग प्रतियोगिता के लिए सिर्फ पांच टीमों ने किया आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय के स्पोर्ट्स स्टेडियम की शूटिंग रेंज में शुक्रवार को अंतर महाविद्यालयी शूटिंग प्रतियोगिता होगी। इसके लिए अब तक सिर्फ पांच कॉलेजों ने ही विश्वविद्यालय को अपनी टीमें भेजने की सूचना दी है।
विज्ञापन

स्पोर्ट्स कैलेंडर जारी होने के साथ ही विश्वविद्यालय में अंतर महाविद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिताएं शुरू हो चुकी हैं। शुक्रवार चार अक्तूबर को विश्वविद्यालय कैंपस स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम के शूटिंग रेंज में प्रतियोगिता सुबह 10 बजे से होगी। इसमें प्रतिभाग के लिए क्रीड़ा परिषद सचिव प्रो. एके जैतली ने विश्वविद्यालय से संबद्ध डिग्री कॉलेजों से तीन अक्तूबर तक आवेदन मांगे थे। मगर बृहस्पतिवार शाम तक सिर्फ पांच कॉलेजों से ही विश्वविद्यालय को सूचना भेजी गई है। बताया जाता है कि अधिकांश टीमें शुक्रवार सुबह ही अपना पंजीकरण कराकर प्रतियोगिता में शामिल होंगी। बता दें कि विश्वविद्यालय और उससे संबद्ध कॉलेजों में हर साल खेलकूद के नाम पर छात्र-छात्राओं से क्रीड़ा शुल्क के रूप में करोड़ों रुपये वसूले जाते हैं और फिर इस धनराशि को खेलों पर खर्च करने के बजाय बंदरबांट कर लिया जाता है। इससे खेल प्रतिभाओं में निखार नहीं आ पा रहा है। पिछले दिनों विश्वविद्यालय में हुई क्रॉस कंट्री रेस में भी डिग्री कॉलेजों ने उत्साह नहीं दिखाया था। इसमें सिर्फ 20 कॉलेजों की टीमें ही शामिल हुई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें