बरेली। आरएसओ विजय कुमार प्रशिक्षकों की टीम के साथ गुरुवार को पुराना शहर पहुुंचे। यहां बच्चों, युवाओं और उनके अभिभावकों को खेलों के प्रति जागरूक किया। बताया कि गरीब तबके के बच्चे महंगे स्कूलों में नहीं पढ़ सकते, लेकिन खेलों के जरिये वह अपना भविष्य संवार सकते हैं। उन्होंने स्पोर्ट्स कॉलेज और हॉस्टल में प्रवेश प्रक्रिया की भी जानकारी दी। ओलंपिक खेलों में मेडल जीतने पर मिलने वाली धनराशि के बारे में बताया। इस दौरान वरिष्ठ खिलाड़ी शकील अहमद, हॉकी संघ के सचिव वसीम खान, उप क्रीड़ाधिकारी सुनील कुमार, हॉकी कोच मुजाहिद हुसैन आदि मौजूद रहे।