फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जूडो-हैंडबॉल में बरेली की बादशाहत

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। राजकीय इंटर कॉलेज में गुरुवार को हुई जूडो और हैंडबॉल की मंडलीय प्रतियोगिता में बरेली के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। हैंडबॉल बालक सीनियर में बरेली ने बदायूं को 16-06 से हराया। सीनियर बालिका में बदायूं ने बरेली को 6-1 से हराया।
विज्ञापन

हैंडबॉल में बरेली और बदायूं और जूडो में बरेली और शाहजहांपुर की टीमों ने ही हिस्सा लिया। जूडो बालक में 23 मुकाबले हुए, जिसमें बरेली ने 20 और शाहजहांपुर ने 3 मुकाबले जीते। जीआईसी बरेली के 14 खिलाड़ी प्रथम स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में 22 मुकाबले हुए, जिसमें बरेली ने 20 और दो मुुकाबले शाहजहांपुर ने जीते। हैंडबॉल बालक सीनियर में बरेली ने बदायूं को हराया तो बालिका वर्ग में बदायूं ने बरेली को हराया। इससे पहले प्रतियोगिता का उद्घाटन जेडी डॉ. प्रदीप कुमार ने किया। इससे मंडल की टीम भी चुनी गई जो 10-13 अक्तूबर तक झांसी में होने वाली प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी। जूडो की प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता 16 से 18 अक्तूबर के बीच जीआईसी बरेली में होगी। प्रतियोगिता के दौरान इस दौरान प्रधानाचार्य डॉ. अवनीश यादव, क्रीड़ा प्रभारी नईम अहमद, शादाब आलम, मीरा गंगवार, आदेश यादव, डॉ. नवनीत सहगल आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें