बरेली। खेल निदेशालय के तत्वावधान में खेल संघ के सहयोग से स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला-मंडल स्तरीय ट्रायल-चयन का आयोजन होगा। इसमें प्रदेश स्तरीय सब जूनियर बालक/बालिका बैडमिंटन, बालक हैंडबाल और पं. दीन दयाल राज्य स्तरीय सीनियर तैराकी पुरुष/महिला प्रतियोगिता का जिला स्तर 18 और मंडल स्तर 19 सितंबर को ट्रायल होगा।
राज्य स्तरीय सीनियर पुरुष फुटबॉल प्रतियोगिता का जिला स्तर 12 और मंडल स्तर ट्रायल 13 सितंबर को होगा। आरएसओ विजय कुमार ने बताया कि ट्रायल निर्धारित तिथि पर दोपहर तीन बजे से आयोजित होंगे। बैडमिंटन में ट्रायल (अंडर -15) में एक जनवरी 2001 के बाद जन्मे बालक/बालिका प्रतिभाग कर सकेंगे। वहीं, हैंडबाल में एक जनवरी 2004 या उसके बाद जन्मे खिलाड़ी प्रतिभाग कर सकेंगे।