फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुटबाल लीग- यूथ और डीपीएस के आगे विरोधी हुए पस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रहे फुटबाल लीग के पांचवें दिन यूथ और डीपीएस ने दमदार प्रदर्शन कर सफलता दर्ज की। तो वहीं, विरोधी टीम का खाता ही नहीं खुल सका। गुरुवार को फुटबाल हॉस्टल और हार्टमन, विद्या भवन और फ्लाइंग के बीच मुकाबला होगा।
विज्ञापन

पहला मैच यूथ और रश टीम के बीच खेला गया। यूथ ने बेहतरीन मूव से शुरुआत की लेकिन गोल कीपर ने गोल बचा लिया। इसके बाद रश क्लब ने लगातार पांच गोल बचाने में कामयाब रही। हाफ टाइम के बाद रश टीम पस्त हुई तो यूथ के खिलाड़ी हावी हो गए और 7-0 से यूथ टीम विजेता बनी। दूसरा मैच, सेक्रेड हार्ट्स और डीपीएस के बीच हुआ। लगातार गोल कर डीपीएस ने 4-0 से जीत दर्ज की। इस दौरान नजीर सिद्दीकी, अविनाश शर्मा, मून रॉबिन्सन, अभिषेक सेन व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें