चल बैजयन्ती ट्रॉफी पर बरेली का कब्जा
- फोटो : अमर उजाला, बरेली
बरेली। पुलिस लाइन फुटबॉल ग्राउंड में चल रहे 68वीं अंर्तजनपदीय बरेली जोन बरेली पुलिस फुटबॉल प्रतियोगिता का रविवार को समापन हो गया। आखिरी दिन फाइनल मुकाबला बरेली और मुरादाबाद के बीच खेला गया। जिसमें जिला बरेली ने मुरादाबाद को 1-0 से पराजित कर चल बैजयन्ती ट्रॉफी अपने नाम कर ली। पुरस्कार वितरण एसएसपी मुनिराज जी. ने किया।
आखिरी दिन एसएसपी ने सभी खिलाड़ियों को हार जीत के बजाय प्रदर्शन पर ज्यादा ध्यान देने का सुझाव दिया। साथ ही, सेहत के लिए नियमित तौर पर एक्सरसाइज करने और अपने अंदर के एक दमदार खिलाड़ी को सदैव जीवित रखने के लिए उत्साह से भरा। पुलिस उपाधीक्षक जगदीश सिंह पाटनी ने मंच का संचालन किया। इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन के हरेंद्र पाल सिंह, एसआई कृष्णपाल सिंह, मुख्य आरक्षी हिमांशु यादव, आरक्षी मुनीश कुमार, महिला आरक्षी तरुण कुमारी व अन्य मौजूद रहे।