फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय योग चैंपियनशिप में शाहू रामस्वरूप को मिला गोल्ड मैडल व योग शिरोमणि सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़ में आयोजित इस कार्यक्रम में 25 प्रांतों की 700 टीमों ने किया प्रतिभाग
विज्ञापन

बरेली। नेशनल योग चैंपियनशिप का आयोजन अलीगढ़ के जट्टारी बाबूजी कान्वेंट स्कूल में हुआ। इसमें 25 प्रांतों की 700 टीमों ने प्रतिभाग किया। इसमें साहू राम स्वरूप महिला महाविद्यालय बरेली की 10 छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इनमें 20 से 27 आयु वर्ग में स्वाति ने और 27 से 35 वर्ष आयु वर्ग में शिखा को गोल्ड मेडल मिला।
विज्ञापन

वहीं, 15 से 21 आयु वर्ग में मधु को सिल्वर मेडल प्राप्त हुआ जबकि 35 आयु वर्ग में नैंसी को चतुर्थ स्थान प्राप्त हुआ। इसके अलावा सर्वेश गुप्ता, शांभवी, विनीता, ज्योति चंदेल, कृतिका, स्वाति भंडारी आदि छात्राओं ने प्रतिभाग किया। कॉलेज की प्रवक्ता डॉक्टर गरिमा को योग के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान के लिए योग शिरोमणि सम्मान से सम्मानित किया गया। साथ ही नेशनल रेफरी के तौर पर भी उनका चयन हुआ। इस अवसर पर कॉलेज प्रबंध समिति के असिस्टेंट सेक्रेटरी मनोज मंगल ने छात्राओं का उत्साह वर्धन करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। कहा कि आगे चैंपियनशिप और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर महाविद्यालय और शहर का नाम रोशन करें। इस अवसर पर मनोज मंगल, डॉ. गरिमा, मामक चंद्र अग्रवाल, शशांक मिश्रा, आशीष सक्सेना, अतुल, मदन मोहन शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें