फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बाजार में छाईं स्पाइडरमैन और अमेरिकन डायमंड राखियां

Thu, 13 Aug 2026 12:11 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रक्षाबंधन के त्योहार को लेकर बाजारों में खरीदारी तेज हो गई है। दुकानों पर 10 रुपये से लेकर 2 हजार रुपये तक की राखियां उपलब्ध हैं। इस बार पारंपरिक डिजाइनों के साथ स्पाइडरमैन और अमेरिकन डायमंड राखियां बच्चों और युवाओं की पसंद बनी की कई नई राखियां आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं।
विज्ञापन


पटेल चौक स्थित दुकान संचालक विशाल ने बताया कि फैंसी राखी, भाई-भाभी के पेयर वाली राखी और नाम लिखी मनपसंद राखियां काफी पसंद की जा रही हैं। बच्चों के लिए गाड़ी के ब्रांड के लोगो वाली और स्पाइडरमैन बिजली वाली राखियां विशेष आकर्षण हैं। अमेरिकन डायमंड के पीस वाली राखियों की कीमत 500 रुपये से शुरू होकर 2 हजार रुपये तक है। इलेक्ट्रोनिक वाली राखियां करीब 150 रुपये से मिल रही हैं। थ्री फोल्ड राखियां 100 रुपये से शुरू हो रही हैं। पटेल चौक के पास दुकान संचालक अमन के अनुसार, पिछले वर्ष के मुकाबले इस बार अधिक फैंसी और सुंदर राखियां बाजार में हैं। उन्होंने कहा कि महंगाई बढ़ने के बावजूद लोगों की खरीदारी पर इसका ज्यादा असर नहीं दिख रहा है।


राखियों की नई वैरायटी

बाजार में इस बार तीन फोल्ड राखियां भी मौजूद हैं। महंगी राखियों में अमेरिकन डायमंड के पीस और रेशम के धागे का प्रयोग किया गया है। फैंसी धागे वाली राखियां भी 50 रुपये से शुरू हो रही हैं। बच्चों में कार्टून और बिजली वाली राखियों को लेकर काफी उत्साह है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें