लेट होने वाली प्रमुख ट्रेनें
ट्रेन संख्या व नाम इतनी लेट पहुंचने का समय
12036 जनशताब्दी एक्सप्रेस 5:09 घंटे 17:59 बजे
12035 जनशताब्दी एक्सप्रेस 1:53 घंटे 16:03 बजे
15652 लोहित एक्सप्रेस 2:06 घंटे 13:44 बजे
15076 त्रिवेणी एक्सप्रेस 2:40 घंटे 13:56 बजे
22454 राज्यरानी एक्सप्रेस 2:50 घंटे 13:53 बजे
ये ट्रेनें रही निरस्त
बृहस्पतिवार को 14235 वाराणसी बरेली एक्सप्रेस का संचालन नहीं हुआ। वहीं 04304 दिल्ली-बरेली पैसेंजर, 04366 मुरादाबाद- बरेली पैसेंजर, 04365 बरेली-मुरादाबाद पैसेंजर, 04378 बरेली-अलीगढ़ पैसेंजर, 04377 अलीगढ़-बरेली पैसेंजर निरस्त रही।
इनका बदला गया मार्ग
मेगा ब्लॉक के कारण बरेली- कैंट-चंदौसी-मुरादाबाद रूट पर चलने वाली 15529 जन साधारण एक्सप्रेस का रूट डायवर्ट कर बरेली कैंट-बरेली जंक्शन-मुरादाबाद के रास्ते गुजरा गया।
इनका आज नहीं होगा संचालन
मेगा ब्लॉक और नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते शुक्रवार को 14307 प्रयागराज संगम-बरेली, 14236 बरेली वाराणसी एक्सप्रेस, 14308 बरेली प्रयागराज एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन नहीं किया जाएगा।
अन्य स्टेशनों पर खड़ी रहीं ये गाड़ियां
15076 त्रिवेणी एक्सप्रेस का संचालन टनकपुर से 90 मिनट की देरी से किया गया। यह ट्रेन इज्जतनगर स्टेशन पर 1:19 घंटा लेट पहुंची। इसके बाद सिग्नल मिलने तक करीब डेढ़ घंटा इज्जनगर स्टेशन पर ही इसको खड़ा रखा गया, जो करीब 2:31 घंटे की देरी से जंक्शन पहुंची।
इसके अलावा कई ट्रेनों का ठहराव कलक्टर बाकरगंज, भोजीपुरा, भिटौरा स्टेशनों पर कुछ देर के लिए किया गया। वहीं डाउन लाइन की कई ट्रेनें जंक्शन आउटर पर सिग्नल मिलने के इंतजार में खड़ी रही। रेल प्रशासन के मुताबिक 22454 मेरठ सिटी-लखनऊ राज्यरानी एक्सप्रेस 2:50 घंटे देरी से जंक्शन पर पहुंची और शुक्रवार को भी इस ट्रेन का संचालन प्रभावित रहेगा।