परिजन एक-दूसरे पर लगा रहे आरोप
जिस खेत में दोनों के शव मिले, वह युवक के चाचा का है। लड़की पक्ष का कहना है कि युवक के भाई व अन्य रिश्तेदारों ने हत्या करने के बाद शव वहां फेंक दिया। वहीं, युवक के चाचा का कहना है कि वह रुद्रपुर जाने की बात कहकर घर से निकला था। उन्होंने बताया कि सुबह के समय शव वहां नहीं थे। ऐसे में कहीं और हत्या करने के बाद शव उनके खेत में लाकर डाल दिए गए। उनके परिवार को इस रिश्ते से कोई एतराज भी नहीं था। उन्होंने लड़की पक्ष पर आरोप लगाया है।
दो-तीन दिन पुराने बताए जा रहे शव
पुलिस के मुताबिक शव दो से तीन दिन पुराने हैं। धूप में पड़े रहने की वजह से त्वचा झुलस गई है। आशंका है कि जिस दिन वे दिल्ली से लौटे, उसी दिन आत्महत्या कर ली होगी।
खेत में मिलीं चप्पलें
दोनों शव के नजदीक ही काले रंग की एक जोड़ी चप्पलें पड़ी मिलीं। युवक ने जूते पहने हुए थे। ऐसे में चप्पलें किसकी हैं, यह स्पष्ट नहीं हो पाया। पुलिस ने गांव के कई युवाओं से भी बातचीत की पर किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी।
एसपी नॉर्थ मुकेश मिश्रा ने बताया कि प्राथमिक जांच में प्रेम-प्रसंग की बात सामने आई है। मौके पर जहर की शीशी मिली है। परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।