फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Special Trains: पूर्णागिरि मेला के लिए दो जोड़ी विशेष ट्रेनों का संचालन, रेलवे ने जारी की समय सारिणी

Sat, 22 Mar 2025 01:06 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल रेल ने मां पूर्णागिरि मेला के लिए दो जोड़ी और मेला विशेष ट्रेनें चलाई गई हैं। इन ट्रेनों का संचालन 29 व 30 जून तक प्रतिदिन किया जाएगा। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्णागिरि मेले के लिए पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल ने दो जोड़ी और मेला विशेष ट्रेनों की समय सारिणी जारी की है। ये अनारक्षित श्रेणी की ट्रेनें हैं। 05307/05308 टनकपुर-बरेली और 05309/05310 पीलीभीत-टनकपुर मेला विशेष ट्रेनों का संचालन 19 मार्च से 30 जून तक प्रतिदिन किया जाएगा। इससे श्रद्धालुओं को काफी सहूलियत होगी। 

विज्ञापन


05308 बरेली-टनकपुर मेला विशेष ट्रेन बरेली जंक्शन से रात 2:05 बजे चलने के बाद बरेली सिटी, इज्जतनगर, भोजीपुरा, सेंथल, बिजौरिया, शाही, पीलीभीत, मझोला पकड़िया, खटीमा होते हुए अगले दिन तड़के 5:45 बजे टनकपुर पहुंचेगी। वापसी में 05307 टनकपुर-बरेली मेला विशेष ट्रेन रोज रात 9:20 बजे टनकपुर से चलने के बाद रात 12:55 बजे बरेली जंक्शन आएगी। 

ये भी पढ़ें- UP: शिव मंदिर के पास खेत जोत रहे थे महंत, ट्रैक्टर के आगे आया नाग, वीडियो बनाने पर हुआ कुछ ऐसा उड़ गए होश
विज्ञापन


05309 पीलीभीत-टनकपुर मेला विशेष ट्रेन पीलीभीत से रात 9:10 बजे चलने के बाद रात 10:40 बजे टनकपुर पहुंचेगी। वापसी में 05310 टनकपुर-पीलीभीत मेला विशेष ट्रेन टनकपुर से रात 11:45 बजे चलने के बाद रात 1:15 बजे पीलीभीत पहुंचेगी। 

विज्ञापन

कासगंज-टनकपुर मेला विशेष गाड़ी 
पूर्णागिरि मेले में श्रद्धालुओं की सहूलियत के लिए कासगंज-टनकपुर के बीच एक जोड़ी मेला विशेष ट्रेन का संचालन 16 मार्च से शुरू हो चुका है। इस ट्रेन का संचालन 30 जून तक प्रतिदिन किया जाएगा। 05451 कासगंज-टनकपुर मेला स्पेशल कासगंज से सुबह पांच बजे चलेगी। यह कछला, उझानी, बदायूं, रामगंगा होते हुए सुबह 7:42 पर बरेली जंक्शन व 7:58 बजे बरेली सिटी आएगी। 

ये भी पढ़ें- UP: बरेली में भट्ठे की दीवार गिरने से एक मजदूर की मौत, चार गंभीर घायल; हादसे के बाद हाईवे पर हंगामा

बरेली सिटी से 8:03 बजे प्रस्थान कर इज्जतनगर, भोजीपुरा, खटीमा, बनबसा होते हुए दोपहर 12 बजे टनकपुर पहुंचेगी। 05452 टनकपुर-कासगंज मेला स्पेशल 16 मार्च से ही दोपहर 1:40 बजे टनकपुर से रवाना होगी। वहां से बनबसा, खटीमा, भोजीपुरा, इज्जतनगर होते हुए 5:50 बजे बरेली सिटी शाम 6:07 बजे बरेली जंक्शन आएगी। यहां से शाम 6:10 बजे रवाना होकर वाया रामगंगा, बदायूं, उझानी, मानपुर नगरिया होते हुए रात 9:20 बजे कासगंज पहुंचेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें