फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Special Train: दिवाली पर आनंद विहार-वाराणसी के बीच एक जोड़ी और विशेष ट्रेन, यहां देखें पूरा शेड्यूल

Thu, 24 Oct 2024 07:11 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

Special Train for Diwali 2024: त्योहार के दौरान चलने वाली विशेष ट्रेनें भी फुल हो गई हैं। ऐसे में रेलवे ने एक जोड़ी और विशेष ट्रेन की घोषणा की है। यह ट्रेन आनंद विहार-वाराणसी के बीच चलाई जाएगी। इससे यात्रियों को काफी सहूलियत होगी। 
विज्ञापन
ट्रेन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिवाली और छठ पूजा के मद्देनजर विशेष ट्रेनों में तेजी से टिकट बुकिंग के कारण सीटें फुल हो रही हैं। कन्फर्म टिकट मुश्किल हो रहे हैं। ऐसे में यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने बुधवार को बरेली होते हुए आनंद विहार-वाराणसी के बीच एक जोड़ी और विशेष ट्रेन की समय सारिणी जारी की है। मंगलवार को भी चार जोड़ी विशेष ट्रेनों की समय सारिणी जारी की गई थी।

विज्ञापन


आनंद विहार-वाराणसी के बीच इस विशेष ट्रेन का संचालन सप्ताह में एक दिन किया जाएगा। 05037 वाराणसी-आनंद विहार विशेष ट्रेन 29 अक्तूबर से 12 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार को शाम 7:20 बजे वाराणसी से चलने के बाद अगले दिन सुबह 4:37 बरेली आएगी और 9:35 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। 

Railway: त्योहार पर बिहार-पश्चिम बंगाल के लिए आठ और विशेष ट्रेनें चलाएगा रेलवे, समय सारिणी जारी
विज्ञापन


वापसी में 05038 आनंद विहार-वाराणसी विशेष ट्रेन 30 अक्तूबर से 13 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार को आनंद विहार से सुबह 11:10 बजे चलने के बाद 3:35 बरेली आएगी और अगले दिन दोपहर 1:10 बजे वाराणसी पहुंचेगी।

Trending Videos
विज्ञापन

अंबाला से भी विशेष ट्रेन 
रेलवे अंबाला कैंट-दरभंगा-अंबाला कैंट के बीच एक-एक फेरे के लिए विशेष ट्रेन चलाएगा। 04520 अंबाला कैंट-दरभंगा विशेष ट्रेन 25 अक्तूबर को अंबाला कैंट से शाम सात बजे चलने के बाद सहारनपुर, मुरादाबाद होते हुए रात एक बजे बरेली आएगी। यहां से चलने के बाद अगले दिन सुबह सात बजे दरभंगा पहुंचेगी। 

वापसी में 04519 दरभंगा-अमृतसर विशेष ट्रेन पूजा विशेष गाड़ी 26 अक्तूबर को दरभंगा से रात 9:30 बजे चलने के बाद अगले दिन दोपहर 2:52 बजे बरेली आएगी और अगले दिन सुबह 6:30 बजे अमृतसर पहुंचेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें