ज्ञानवापी मामले पर फैसला देने वाले जज रवि कुमार दिवाकर के पास करीब दो माह पहले से विदेश से कॉल आ रही थी। इस मामले को उन्होंने पुलिस के उच्चाधिकारियों को अवगत कराया, इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब लखनऊ की विशेष अदालत ने रजिस्ट्रार जनरल को पत्र लिखकर न्यायाधीश रवि कुमार दिवाकर की सुरक्षा बढ़ाने के लिए कहा गया है, लेकिन अभी तक सुरक्षा नहीं बढ़ाई गई है।
बरेली में 23 अप्रैल को फास्ट ट्रैक कोर्ट के जज रवि कुमार दिवाकर ने एसएसपी बरेली को पत्र लिखकर बताया था कि उन्हें कई दिनों से 140 कोड वाले नंबरों से कॉल आ रही है। यह कोड विदेश का है। इसके साथ ही उन्होंने सुरक्षा बढ़ाने की बात कही थी। करीब दो माह बाद भी इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है। यह पता ही नहीं चल सका है कि कॉल कौन कर रहा था। कहां से से कॉल आ रही थी। मामला शुक्रवार को तब और गंभीर हो गया, जब लखनऊ की विशेष अदालत ने रजिस्ट्रार जनरल को पत्र लिखकर न्यायाधीश रवि कुमार दिवाकर की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की।