फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मतदाता सूची पुनरीक्षण के लिए 17 और 24 को लगेंगे विशेष कैंप

विज्ञापन
विज्ञापन
बीएलओ घर-घर जाकर करेंगे मतदाताओं का सत्यापन, राजनीतिक दलों से भी सहयोग की अपील
विज्ञापन



मीरगंज। विधानसभा निर्वाचन नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान-2026 के बाद मतदाता सूची को दुरुस्त करने के लिए निर्वाचन विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बुधवार को उपजिलाधिकारी एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी निधि शुक्ला की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक हुई। इसमें मतदाता सूची के सत्यापन, छूटे हुए मतदाताओं के नाम जोड़ने और त्रुटियों को दूर करने पर चर्चा की गई।
बैठक में बताया गया कि मीरगंज विधानसभा क्षेत्र की वर्तमान मतदाता सूची की तुलना एक जनवरी 2025 के आधार पर तैयार विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण की सूची से की जाएगी। मतदाता सूची में छूटे पात्र मतदाताओं के नाम शामिल कराने के लिए 17 (शनिवार) और 24 (शनिवार) को विशेष कैंप लगाए जाएंगे। इन कैंपों में सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक बीएलओ मतदाताओं से फॉर्म-6 भरवाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम निधि शुक्ला ने बताया कि विशेष कैंपों के माध्यम से मतदाता सूची को अधिक शुद्ध और त्रुटिरहित बनाने का प्रयास किया जाएगा। बीएलओ को घर-घर जाकर सत्यापन करने और पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने के निर्देश दिए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें