फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: स्पार्क अकादमी ओवरऑल चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। छठे ताइक्वांडो कप में रविवार को स्पार्क अकादमी ओवरऑल चैंपियन बनी। प्रतियोगिता में जिले के 365 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया गया है।
विज्ञापन

रविवार को दिल्ली पब्लिक स्कूल में बरेली स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्य वीके मिश्रा ने किया। सर्वाधिक अंक हासिल करने पर स्पार्क ताइक्वांडो अकादमी को ओवरऑल चैंपियन घोषित किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान बरेली ताइक्वांडो स्कूल, दूसरा कमल ताइक्वांडो क्लब और तीसरा स्ट्रीक फोर्स ताइक्वांडो एकेडमी को मिला।
पूमसे में प्रथम स्थान ''''बो '''' स्कूल ऑफ ताइक्वांडो और द्वितीय स्थान सिंह ताइक्वांडो एकेडमी को मिला। सब-जूनियर वर्ग में दिल्ली पब्लिक स्कूल की टीम ने ट्रॉफी हासिल की। मुख्य अतिथि वीके मिश्रा ने बालक वर्ग के विजेता अमोघ भारद्वाज, आराध्या शंखधर, विहान, अभिषेक, नकुल मौर्य, मोहम्मद शहजील, अनुज कुमार, इंद्रजीत को स्वर्ण पदक दिया।
विज्ञापन

बालिका वर्ग में परी, अपर्णा सिंह, गरिमा पटेल, निधि, संध्या पटेल, रितिका पांडे, मान्या, नित्या सिंह, अंशिका कुमारी, मुस्कान ने स्वर्ण पदक हासिल किया। एसोसिएशन के अध्यक्ष विमल मिश्रा, सचिव मोहम्मद अकमल खान, भानु प्रताप, विपिन थापा, चंदन, कमल, सलीम, अमित, ललित आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें