फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा : बरेली में आठ सीटों पर तस्वीर साफ, घोषित प्रत्याशियों को लखनऊ बुलाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। समाजवादी पार्टी ने जिले की नौ विधानसभा में आठ पर प्रत्याशी तय कर दिए हैं। बिथरी चैनपुर सीट पर गठबंधन को लेकर मंथन चल रहा है। घोषित प्रत्याशियाें को लखनऊ बुला लिया गया है। माना जा रहा है कि दोपहर 12 बजे से तीन बजे तक पार्टी प्रत्याशियों की घोषणा कर सकती है।
विज्ञापन

सपा शहर और कैंट सीट पर नए चेहरों को सामने ला सकती है। मिली जानकारी के मुताबिक नवाबगंज, मीरगंज और बहेड़ी पर पार्टी पुराने प्रत्याशियों पर ही दांव लगाएगी। फरीदपुर और आंवला में भी पुराने चेहरों को ही पार्टी तवज्जो देगी। वहीं बिथरी चैनपुर पर बात नहीं बन पा रही है। दरअसल, सपा नेता इस सीट को सपा के पास ही रखने को कह रहे हैं और प्रसपा गठबंधन भी इस सीट को मांग रहा है। कारण, प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव यहां से पूर्व राज्यसभा सांसद रहे वीरपाल को प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। 2017 का चुनाव वह सपा से लड़ भी चुके हैं। जबकि सपा नेता पार्टी पर इस सीट सपा के खाते में ही रखने की बात कर रहे हैं। गठबंधन के समीकरणों में फंसी इस सीट पर अभी तक तस्वीर साफ नहीं हो सकी है। पार्टी के एक नेता ने बताया कि मंगलवार की शाम प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात भी की है। माना जा रहा है कि इस मुलाकात में गठबंधन की सीटें तय हुई हैं और प्रसपा के हिस्से में करीब दस सीटें जाने की बात कही जा रही है। इसमें प्रसपा एक सीट बरेली की बिथरी चैनपुर भी मांग रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें