फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Election 2022 : जीआईसी मैदान में आज सपा की रैली, संबोधित करेंगे अखिलेश यादव

Sat, 19 Feb 2022 01:43 AM IST
दुष्यंत शर्मा लखीमपुर खीरी

सार

भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में अलग-अलग स्थानों पर होने वाली जनसभा को संबोधित करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 20 फरवरी को दौरा करेंगे।
विज्ञापन
अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शनिवार को जीआईसी मैदान में सपा प्रत्याशियों के पक्ष में जनसभा को सुबह 10 बजे संबोधित करेंगे। इसके अलावा 20 फरवरी को धौरहरा क्षेत्र में सिसैसा चौराहा पर 11.15 बजे सपा के स्टार प्रचारक स्वामी प्रसाद मौर्या, संजय चौहान व राजपाल कश्यप जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद 12 बजे निघासन के महात्मा बुद्ध डिग्री कालेज और 1.15 बजे जंगबहादुरगंज के जसमंडी चारागाह में जनसभा को संबोधित करेंगे। 

विज्ञापन


वहीं भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में अलग-अलग स्थानों पर होने वाली जनसभा को संबोधित करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 20 फरवरी को दौरा करेंगे। निघासन व धौरहरा प्रत्याशियों के समर्थन में ढखेरवा चौराहा पर पूर्वाह्न 11.45 बजे, गोला प्रत्याशी के समर्थन में पब्लिक इंटर कालेज गोला में 12.30 बजे, मोहम्मदी के रामलीला मैदान में 1.30 बजे, मितौली स्थित नवीन तहसील प्रांगण में 2.30 बजे और लखीमपुर व श्रीनगर प्रत्याशी के समर्थन में शहर के जीआईसी मैदान पर 3.30 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें