प्रधानमंत्री पर निशाना साधा
मणिपुर मुद्दे पर सपा सांसद ने प्रधानमंत्री पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के पास हर जगह जाने का समय था, लेकिन मणिपुर जाने का समय नहीं था। आज जब हालात बिगड़ गए तो प्रधानमंत्री राजनीतिक फायदा उठाने वहां पहुंच रहे हैं। सांसद ने विपक्ष पर विदेशी ताकतों के आरोपों को भी खारिज करते हुए कहा कि प्रदेश और केंद्र दोनों जगह भाजपा की सरकार है, तो जांच क्यों नहीं कराई जाती।
विजन 2047 कार्यक्रम पर भी उन्होंने सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि 2047 का रोडमैप दिखाने से पहले जनता को मूलभूत सुविधाएं मिलनी चाहिए। बाढ़ में लोग फंसे रहते हैं, बेरोजगारी और महंगाई बढ़ रही है। ऐसे में यह विजन जनता को गुमराह करने वाला है।