फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सपा पार्षद दल के नेता गौरव के समर्थन में आया संगठन, प्रतिनिधिमंडल ने एसएसपी से की मुलाकात

Mon, 28 Oct 2024 07:30 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

Bareilly News: पीलीभीत बाईपास गोलीकांड में सपा पार्षद दल के नेता गौरव सक्सेना समेत दस आरोपियों के खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी हुए हैं। पुलिस व एसओजी की टीमें इनकी तलाश में जुटी हैं। इधर, सपा के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को एसएसपी से मुलाकात कर गौरव को निर्दोष बताया। 
विज्ञापन
सपा के प्रतिनिधिमंडल ने एसएसपी से की मुलाकात - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के पीलीभीत बाईपास गोलीकांड मामले में सपा पार्षद दल के नेता गौरव सक्सेना का नाम फरार आरोपियों में शामिल होने से शहर की राजनीति गरमा गई है। घटनाक्रम के बाद से गौरव भूमिगत हो गए हैं। वहीं सपा के एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को गौरव के भाई की ओर से एक पत्र एसएसपी को सौंपकर गौरव को निर्दोष बताया है।

विज्ञापन


सपा के जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप, महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी, लोकसभा प्रत्याशी रहे प्रवीण सिंह ऐरन व शुभलेश यादव समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने एसएसपी अनुराग आर्य और एसपी सिटी मानुष पारीक से मुलाकात की। उन्हें एक पत्र सौंपा। इसमें जिक्र किया गया कि गौरव को भी अपने नाम का गैर जमानती वारंट जारी होने की जानकारी मीडिया के जरिये मिली। 

मौत से पहले का वीडियो: 'मैं बच्चों के साथ बहुत खुश था लेकिन...', दर्द बयां कर स्वास्थ्य कर्मी ने दी जान
विज्ञापन


सपा नेताओं ने उठाया सवाल 
सपा नेताओं ने शिकायती पत्र में कहा कि आज तक इस मामले में पुलिस ने कभी गौरव से पूछताछ नहीं की। गौरव को किस वजह से दोषी माना जा रहा है, यह भी नहीं बताया गया है। गौरव के स्तर से जांच में पूरा सहयोग दिया जाएगा। एसएसपी ने सपा नेताओं को भरोसा दिलाया कि कार्रवाई की समीक्षा करा ली जाएगी। किसी निर्दोष पर कार्रवाई नहीं होगी लेकिन दोषी को किसी स्थिति में नहीं बख्शा जाएगा।

Trending Videos
विज्ञापन

गौरव समेत 10 आरोपियों के गैरजमानती वारंट जारी हुए 
पीलीभीत बाईपास गोलीकांड के वांछितों पर शिकंजा कस गया है। पुलिस की पैरवी से वांछित चल रहे दस आरोपियों के गैरजमानती वारंट जारी हुए हैं। इनमें होटल सीके वैली का मालिक 25 हजार का इनामी चांद मियां, सपा पार्षद गौरव सक्सेना, शिवम माथुर, सुनील, आकाश उपाध्याय, सचिन मौर्य, देवेंद्र उर्फ दरिया, समर यादव, रोहित शर्मा व लल्ला के नाम शामिल हैं। इनमें अधिकतर आरोपी शहर छोड़कर भाग गए हैं और छिपकर रह रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें