फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सपा नेताओं ने अब कंप्यूटर व्यापारी को पीटा, वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सपा नेता समर्थ मिश्रा व अविनाश मिश्रा नए मामले में फंस गए हैं। इस बार उन पर पार्टी जिलाध्यक्ष व सरकारी गनर की मौजूदगी में सपा कार्यालय के बाहर व्यापारी को पीटने का आरोप लगा है। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद मामला सुर्खियों में है। व्यापारी का कहना है कि वह इतने घबराए हुए हैं कि कोतवाली जाने से भी डर रहे हैं।
विज्ञापन

मिशन कंपाउंड स्थित सपा कार्यालय के बाहर का जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें एक व्यक्ति को कुछ लोग पीटते दिख रहे हैं। सपा जिलाध्यक्ष शिवचरण कश्यप व उनका सरकारी गनर भी खड़ा दिखाई दे रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद जानकारी की गई तो पता लगा कि आरोपी सपा नेता हैं और जिस शख्स की पिटाई हो रही है वह सपा कार्यालय के पड़ोस में रहने वाले श्याम कृष्ण गुप्ता हैं जो बटलर प्लाजा में कंप्यूटर शॉप संचालित करते हैं।
पेड़ के नीचे स्कूटी खड़ी करने पर हुआ विवाद
श्याम कृष्ण गुप्ता ने बताया कि बृहस्पतिवार को सपा के जिला उपाध्यक्ष ब्रजेश श्रीवास्तव व समाजवादी छात्रसभा के अध्यक्ष अविनाश मिश्रा ने अपने साथियों संग उनकी पिटाई की। उनकी स्कूटी सपा कार्यालय के बाहर पेड़ के नीचे खड़ी थी। सपा नेताओं ने जिलाध्यक्ष की कार निकालने के लिए उन्हें स्कूटी हटाने के लिए कहा और गाली-गलौज करने लगे। उन्होंने जवाब दिया तो सपा नेताओं ने उन्हें पीटकर नाली में गिरा दिया।
विज्ञापन


लगातार मुकदमों से चर्चा में मिश्रा बंधु
समर्थ मिश्रा पर पहले से कई मुकदमे हैं। हाल ही में सपा कैंट विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष रोहित राजपूत ने उनके खिलाफ अपने लोगों से पिटवाने का आरोप लगाकर रिपोर्ट बारादरी थाने में दर्ज कराई है। इसके बाद जब रोहित पर प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के खिलाफ टिप्पणी का केस दर्ज हुआ तो रोहित ने वादी को समर्थ मिश्रा का साथी बताया। अब फिर दोनों भाई चर्चा में हैं। ब्यूरो
वर्जन
किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है, न ही मौखिक शिकायत की गई है। अगर व्यापारी को किसी से डर है तो वह शिकायत करें, कार्रवाई की जाएगी। - आशुतोष शिवम, सीओ प्रथम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें