फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा नेत्री की गला रेतकर हत्या: हाथों पर थे कट के निशान, घर के अंदर पड़ा मिला शव, पति और ससुराल वाले लापता

Wed, 26 Jul 2023 09:15 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर

सार

सीओ सिटी बीएस वीर कुमार ने बताया कि खालिदा बेगम का ससुरालियों से विवाद चल रहा था। आशंका जताई जा रही है कि इसी के चलते हत्या की गई। एसपी अशोक मीणा ने बताया कि अभी तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।
विज्ञापन
सपा नेत्री खालिदा बेगम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला पंचपीर निवासी सपा महिला सभा की महानगर अध्यक्ष खालिदा बेगम (30) की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी गई। दोपहर करीब तीन बजे मोहल्ले के लोगों ने उनका शव घर के अंदर पड़ा देखकर पुलिस को सूचना दी। एसपी ने मौके पर पहुंचकर जांच कर खुलासे के निर्देश दिए। 

विज्ञापन

खालिदा बेगम का अपने पति रकीब और ससुराल के अन्य लोगों से विवाद चल रहा था। दो दिन पहले विवाद होने पर वह मोहल्ला बंगश स्थित अपने मायके चली गईं थीं। मंगलवार को ससुरालियों से देर तक चली पंचायत के बाद बुधवार को वापस आईं थीं। बुधवार दोपहर करीब तीन बजे पड़ोसियों को उनका शव घर के अंदर मिला। उनकी गला रेतकर हत्या की गई थी। 
विज्ञापन

पति समेत ससुराल के सभी लोग घर से गायब थे। उसके हाथों पर भी कट के निशान मिले हैं। सूचना पर एसपी अशोक मीणा, एएसपी सुधीर जायसवाल ने मौका-मुआयना किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। सीओ सिटी बीएस वीर कुमार ने बताया कि खालिदा बेगम का ससुरालियों से विवाद चल रहा था। इसी के चलते हत्या की गई। एसपी अशोक मीणा ने बताया कि अभी तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास शुरू कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें