फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'भाई को लेकर पापा नदी में कूद गए': मासूम बोली- पिता ने रात में पी शराब, हम दोनों को लेकर आए पुल...लगा दी छलांग

Wed, 26 Jul 2023 03:58 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर

सार

बच्ची तन्नू ने पुलिस को बताया कि कल रात वह अपने पापा के साथ गुरुग्राम से बस पर यहां आई थी। उसके साथ उसका दो वर्ष का भाई ओम शिवा भी था। पापा ने रात में खूब शराब पी और हम दोनों भाई-बहन को लेकर पुल पर आए।
विज्ञापन
नदी में दोनों की तलाश करते गोताखोर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर में मिर्जापुर थाना क्षेत्र के ग्राम तिलहैया भौंती निवासी अरुण कुमार ने दो साल के बेटे ओमशिवा के साथ बुधवार दोपहर करीब 12:30 बजे कोला घाट पुल से छलांग लगा दी। आठ साल की बेटी तन्नू के रोने पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। रामगंगा नदी के तेज बहाव में दोनों का कोई सुराग नहीं लगा है।

विज्ञापन

मिर्जापुर थाना प्रभारी विनोद कुमार तोमर मौके पर पहुंचे और तन्नू से जानकारी ली। तन्नू ने पुलिस को बताया कि कल रात वह अपने पापा के साथ गुरुग्राम से बस पर यहां आई थी। उसके साथ उसका दो वर्ष का भाई ओम शिवा भी था। पापा ने रात में खूब शराब पी और हम दोनों भाई-बहन को लेकर पुल पर आए और भाई के साथ नदी में कूद गए।
विज्ञापन

तन्नू ने यह भी बताया कि उसकी मां तीन-चार माह पहले अतरौली, अलीगढ़ के एक आदमी के साथ चली गई है। उसका बड़ा भाई रमन बाबा ऋषिपाल और दादी ऊषा देवी के पास रहता है। जरीनपुर निवासी एक युवक ने तन्नू को पहचान लिया और उसके बाबा ऋषिपाल को मोबाइल से घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें