फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध निर्माण के साथ सपा नेता का रसूख भी ढहा

Thu, 05 May 2016 01:35 AM IST
ब्ययूराो अमर उजाला बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
 जीटीआई की जमीन पर लंबे समय से अनाधिकृत कब्जा करने वाले सपा नेता का निर्माण पार्टी के ही विधायक ही पहल पर प्रशासन ने जेसीबी से ढहा दिया। जमीन पर कब्जा हटाने के आदेश मुख्य सचिव ने दिए थे। मामले की शिकायत मुख्यमंत्री तक की गई थी। 
विज्ञापन

राजकीय पॉलीटेक्निक की दीवार से सटी चार सौ वर्ग गज के भूखंड पर सपा के नेता जागनलाल प्रजापति अनाधिकृत निर्माण कराकर फर्नीचर का कारोबार कर रहे थे। दिल्ली हाइवे पर होने की वजह से ये भूखंड बेशकीमती है। बताया जाता है कि सपा विधायक शहजिल इस्लाम ने इस भूखंड को जीटीआई की संपत्ति बताकर सपा नेता के कब्जे की शिकायत मुख्यमंत्री तक भेजी थी। इस पर शासन के मुख्य सचिव ने जिलाधिकारी गौरव दयाल को अवैध निर्माण हटवाने के आदेश दिए थे। डीएम के निर्देश पर बुधवार को एसडीएम सदर मनीष नाहर ने इस बारे में जीटीआई के प्रधानाचार्य एसके वैश्य से जानकारी मांगी। जीटीआई प्रिंसिपल ने राजस्व रिकार्ड में जमीन जीटीआई के नाम दर्ज बताई। देर शाम नगर निगम की टीम ने प्रशासन और पुलिस की मदद से जेसीबी ले जाकर सपा नेता का अवैध निर्माण ध्वस्त कर दिया। अतिक्रमण हटाने वाली टीम में कानून गो लोकेश तिवारी, लेखपाल जगदीश गंगवार, एचओडी नरेंद्र सिंह, प्रधानाचार्य एसके वैश्य और  प्रभारी निरीक्षक इज्जतनगर कोतवाली राकेश सिंह आदि मौजूद थे। सपा नेता जागनलाल प्रजापति का कहना था कि जिस जमीन पर कब्जा हटाया गया है, वह उनकी पुश्तैनी है। मिट्टी के बर्तन बनाने के लिए ये दान में मिली थी। ये मामला कोर्ट में विचाराधीन है।16 मई को सुनवाई है।     
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें