फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: कद्दावर नेता रवि वर्मा ने दिया सपा से दिया इस्तीफा, कहा- पार्टी में बन गया खाने कमाने का सिंडिकेट

Fri, 03 Nov 2023 10:13 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर

सार

लखीमपुर खीरी में सपा के कद्दावर नेता रवि प्रकाश वर्मा ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता इस्तीफा दे दिया। रवि वर्मा ने कहा कि समाजवादी पार्टी में अब खाने-कमाने का सिंडिकेट बन गया है।
विज्ञापन
रवि प्रकाश वर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खीरी संसदीय सीट से सांसद रहे व कद्दावर नेता रवि प्रकाश वर्मा ने शुक्रवार को पार्टी में अंदरूनी कलह से परेशान होकर सपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अपने इस्तीफे में सपा में बने सिंडिकेट और खाने-कमाने की प्रवृत्ति को वजह बताया। उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने इंसाफ की लड़ाई लड़ने के लिए पार्टी बनाई थी। सपा अब अपने उद्देश्य से भटक गई है। हालांकि, उनकी बेटी डॉ. पूर्वी वर्मा अभी सपा में ही हैं। उन्होंने अभी पार्टी से इस्तीफा नहीं दिया है। 

विज्ञापन




रवि प्रकाश वर्मा ने कहा कि पहले जनता समस्याओं के लिए समाजवादी पार्टी की ओर देखती थी तो पार्टी जनता की लड़ाई लड़ती थी। इस कारण ही जनता ने समाजवादी पार्टी को सिर आंखों पर बिठाया था और सरकार भी बनाई थी। अब समाजवादी पार्टी में सिंडिकेट और खाने कमाने वालों की चल रही है। उन्होंने कई बार राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से इस बारे में बात की, लेकिन कोई सुधार नहीं किया। 

उन्होंने दो माह पहले राष्ट्रीय महासचिव के पद से इस्तीफा दे दिया था। फिर भी पार्टी ने कोई संज्ञान नहीं लिया। इस कारण अब उन्होंने पार्टी छोड़ दी है। रवि प्रकाश वर्मा ने कहा कि समाजवादी पार्टी को बड़े ऑपरेशन की जरूरत है। कांग्रेस में शामिल होने के बारे में उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने उनसे संपर्क किया है वह अपने साथियों के साथ राय मशवरा कर निर्णय लेंगे।
विज्ञापन


सपा जिलाध्यक्ष रामपाल यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने रवि प्रकाश वर्मा को बहुत कुछ दिया है। तीन बार लोकसभा भेजा, एक बार राज्यसभा भेजा। संसदीय बोर्ड का भी सदस्य बनाया। पार्टी ने तो उनके साथ बहुत कुछ किया। अगर वह जाना चाहते हैं तो यह उनका व्यक्तिगत निर्णय है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें