संघमित्रा ने दिया था ये बयान
संघमित्रा मौर्य बुधवार को दोहरे हत्याकांड के पीड़ित परिवार को सांत्वना देने पहुंची थीं। परिजनों से मिलने के बाद उन्होंने सपा प्रत्याशी शिवपाल सिंह यादव पर तीखे प्रहार किए। संघमित्रा ने कहा कि उन्होंने खुलकर कहा था कि अब वह बदायूं आ गए हैं, सब ठीक हो जाएगा। लेकिन तीन-चार दिन में ही इतनी बड़ी घटना घटित हो गई। उन्होंने कहा कि सपा दंगों से वोट लेती रही है। मथुरा के जवाहरबाग कांड का जिक्र करते हुए कहा कि उस कांड के सूत्रधार आज बदायूं से सपा के उम्मीदवार हैं।